फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vehicles will ply on the Yamuna bridge from September 20

Auraiya News: यमुना पुल पर 20 सितंबर के बाद से फर्राटा भरेंगे वाहन

Tue, 29 Aug 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will ply on the Yamuna bridge from September 20
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
पिछले एक साल से यमुना नदी पुल की मरम्मत के चलते बंद पड़ा वाहनों का आवागमन 20 सितंबर के बाद से शुरू हो जाएगा। पुल की सड़क बनने का काम शेष है। वहीं पुल की रेलिंग के रंग रोगन में कर्मचारी जुट गए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
यमुना नदी पुल में आई खराबी के चलते 11 नवंबर से डीएम के आदेश पर पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद चल रहा था। 20 सितंबर से वाहनों का आवागमन शुरू होने की संभावना है। पुल की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है। अब सड़क निर्माण और रंग रोगन का काम शेष है। जिसको लेकर विभागीय अधिकारी तेजी से कराने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बरेली की कंपनी के माध्यम से पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। विभागीय अधिकारियों की माने तो इसकी सड़क पर 30 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसके लिए 11 सितंबर को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा। 20 सितंबर के बाद वाहनों के फर्राटा भरने की पूरी संभावना है। वहीं पुल की रेलिंग का रंग रोगन कराने का काम शुरू करा दिया गया है। मंगलवार को मजदूर पुल की रेलिंग की साफ-सफाई करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले एक साल से पुल पर भारी वाहनों के आवागमन बंद होने से जालौन चौराहे से शेरगढ़ घाट तक सड़क किनारे स्थित ढाबा, चाय की लगभग 24 दुकानें बंद हो गईं। लोगों के सामने बेरोजगारी का संकट छा गया। वहीं लगभग 11 माह बाद एक बार फिर से पुल पर रौनक शुरू होते ही इस मार्ग पर दुकानों और ढाबों की रौनक शुरू हो जाएगी।
पुल पर सड़क का निर्माण शेष रह गया है। उसके लिए 20 सितंबर तक काम पूरा कराए जाने का प्रयास है। साथ ही सितंबर में ही पुल पर वाहनों का आवागमन भी शुरू कराए जाने को प्रयासरत हैं। - अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग


सभी वाहनों के लिए चालू होगा पुल
यमुना नदी पुल की मरम्मत के बाद इसे सिर्फ छोटे वाहनों के लिए ही खोला जाएगा, कुछ इस तरह की लोगों में अफवाह फैली हुई है। जिसको लेकर बस, ट्रक संचालक व अन्य भारी वाहनों का संचालन करने वालों में निराशा बनी हुई है। लोग इसकी जानकारी करते देखे जा रहे हैं। वहीं अधिकारियों ने सभी के लिए पूरी क्षमता के साथ पुल का संचालन कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed