फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   vegitable trader murder

सब्जी व्यापारी की गला और गुप्तांग काट कर हत्या

Mon, 14 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
vegitable trader murder
मुरादगंज/अयाना (औरैया)। मंडी के लिए निकले सब्जी आढ़ती की हत्या कर शव हाईवे किनारे खेत में फेंक दिया गया। मृतक का गला रेतकर गुप्तांग काट दिया गया। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आढ़ती की पत्नी के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। ग्रामीणों में अवैध संबंध में घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पुरवा अंतोल गांव निवासी सुखलाल (38) सोमवार सुबह पांच बजे मोपेड से सब्जी खरीदने के लिए औरैया सब्जी मंडी के लिए निकला था। अंतोल हाईवे से करीब 30 मीटर पहले एक खेत में उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पास ही उसकी मोपेड पड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजनों के साथ सैकड़ों लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी शिष्य पाल, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने घटनास्थल पर छानबीन की। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। मृतक के बड़े भाई रामजी लाल ने बताया कि कुछ महीने पहले सुखलाल की पत्नी संतोषी उसे छोड़कर चली गई थी। सुखलाल दो बेटियों के साथ गांव में रहकर सब्जी का व्यापार कर रहा था। 15 मई को ही पत्नी वापस आई है। परिजनों ने बताया कि उसका गांव व किसी अन्य से कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने पत्नी से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट भट्ठे के खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज
मुरादगंज/अयाना (औरैया)। हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूर पर इंटरलॉकिंग ईंटें बनाने वाले भट्ठे पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। पुलिस को अनुमान है कि सुखलाल के घर से निकलते समय ही हत्यारोपी उसके आगे पीछे रहे होंगे। घटना के अंतराल में निकलने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है।
मृतक का गांव में किसी से नहीं था विवाद
मृतक सुखलाल के बड़े भाई रामजी लाल ने बताया कि कुछ महीनें पहले सुखलाल की पत्नी संतोषी उसे छोड़ कर चली गई थी। सुखलाल अपने दो बेटियों के साथ गांव में रह कर सब्जी का व्यापार कर रहा था। 15 मई को ही पत्नी वापस आई है। इसके बाद ही घटना घटित हो गई। परिजनों ने बताया कि उसका गांव व किसी अन्य से कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने पत्नी से भी पूछताछ की है।

आशनाई में हत्या की आशंका
घटना स्थल पर मौजूद लोग सुखलाल और पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव की चर्चा करते दिखे। जिस तरह से सुखलाल की हत्या की गई है, उसे देख स्थानीय लोग सुखलाल व उसकी पत्नी के बीच किसी के अवैध संबंधों को लेकर चर्चा करते दिखे। वहीं पुलिस भी इन्हीं बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed