फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vegetable crops damaged due to rain and strong winds

Auraiya News: बारिश और तेज हवाओं से सब्जी की फसलें खराब

Tue, 12 Sep 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vegetable crops damaged due to rain and strong winds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया/बिधूना। अचानक से बदले मौसम में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। जिससे खेतों में खड़ी सब्जी की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। कुछ किसानों की धान की फसल भी खेत में बिछ गई है।
जिले में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश का सिलसिला चल रहा है। इस बारिश को पहले दिन खेती के लिए संजीवनी माना जा रहा था। लगातार बारिश होने के कारण अब इस बारिश का दुष्प्रभाव भी सामने आने लगा है। तेज बारिश के साथ हवा चलने से कई इलाकों में धान, बाजरा, मूंग आदि की फसलों को क्षति होने लगी है।
विज्ञापन

बिधूना, अछल्दा, ऐरवाकटरा, बेला क्षेत्र में खेतों में बोई गई पत्ता गोभी, पालक, शिमला मिर्च की फसलों की काफी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में पानी अधिक भर जाने फसलें नीचे गल गई है तो कुछ पीली पड़ने के साथ सूखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव रामपुर बामपुर के किसान मोनू शाक्य ने बताया कि खेतों में बंदगोभी (पत्ता गोभी) फसल की पौध तैयार कर खेतों में रोपाई कराई थी। खेतों में रोपाई के बाद के एक सप्ताह बाद ही बारिश हो गई है। खेत में अधिक पानी भर जाने फसल खराब होने लगी है। अगले एक दो दिन बारिश हुई तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।


रामपुर के किसान मनोज कुमार ने बताया कि बारिश आगे हुई तो खेत में तैयार हो रही पांच बीघा पत्ता गोभी की फसल खराब हो जाएगा। इसके साथ ही अन्य सब्जियों की फसल में खरपतवार हो जाएगा। खेतों रोपाई के दौरान खाद बीज व मजदूरों के लगभग 20 हजार से अधिक की लागत लग चुकी हैं। बारिश का पानी भर जाने से फसल सड़ने लगी है। फिलहाल खेत से पानी निकाल फसल बचाने का प्रयास किया जा रहा है।


अब तक बारिश से किस तरह का नुकसान किसानों को पहुंचा है। इसका आकलन क्षेत्रीय लेखपालों से कराया जा रहा है। जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- रणवीर सिंह तहसीलदार बिधूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article