फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vande Bharat and Humsafar stopped at Achhalda station due to lack of signal

Auraiya News: सिग्नल न मिलने से अछल्दा स्टेशन पर रुकीं वंदे भारत और हमसफर

Thu, 18 Jan 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat and Humsafar stopped at Achhalda station due to lack of signal
दिबियापुर/अछल्दा। कोहरे के कारण ट्रेनों की धीमी गति और ट्रैक पर बंचिंग (सिग्नल न मिलने) के कारण वंदे भारत और हमसफर एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, इंटरसिटी छह घंटा, संगम एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटा देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन


फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर दिल्ली जाने वाली 12419 अप गोमती एक्सप्रेस लगभग साढ़े आठ घंटे देरी से पहुंची। 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग साढ़े सात घंटे देरी से देर रात पहुंचने की सूचना दी गई। शाम को छह बजकर 33 मिनट पर लखनऊ से आगरा जाने वाली 12179 अप लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से देर रात तक पहुंचने की सूचना दी गई। 14163 अप संगम एक्सप्रेस देर रात लगभग पौने 10 बजे अपने प्रारंभिक स्टेशन प्रयागराज से चलने और निर्धारित समय रात पौने 11 के बजाय लगभग साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंचने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन

वहीं कानपुर जाने वाली 14164 डाउन संगम एक्सप्रेस रात दो बजकर 19 मिनट से साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची। 12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजकर सात मिनट से लगभग छह घंटा देरी से पहुंची। इधर, ट्रेनों के देरी से चलने एवं आगे सिग्नल न मिलने के कारण ट्रेनों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोकना भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे दिल्ली की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 20 मिनट एवं हमसफर एक्सप्रेस आधा घंटे तक अछल्दा में खड़ी रही। दिल्ली की तरफ जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन भी कुछ देर तक अछल्दा में खड़ी रही। मगध एक्सप्रेस, हटिया आनंद बिहार एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन के आउटर पर पांच मिनट तक खड़ी रही। आरपीएफ थाना प्रभारी रजनीश राय के अनुसार बंचिंग के कारण ट्रेनें रुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed