{"_id":"6686e9c3ad6ea5d466057219","slug":"vaisundhara-blaster-won-the-final-match-of-kusuma-series-auraiya-news-c-12-1-knp1061-743936-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वैसुंधरा ब्लास्टर ने जीता कुसुमा सीरीज का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वैसुंधरा ब्लास्टर ने जीता कुसुमा सीरीज का फाइनल मैच
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर क्षेत्र के गांव परवाह में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। कुसुमा सीरीज का फाइनल मैच डीसीसी और वैसुंधरा ब्लास्टर के बीच खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा। जिसे देखने के लिए आस-पास गांवों से क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ देखने को मिली।
गुरुवार को कुसुमा सीरीज का पांचवां और फाइनल मैच खेला गया। टीम डीसीसी के कप्तान देवेंद्र यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी कर टीम ने 11.1 ओवर में 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के युवराज तिवारी ने 10 गेंद में 21 रन व तीन छक्के लगाए।
क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम के अंकित यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2.1 ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट, आशीष यादव ने तीन ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी वैसुंधरा ब्लास्टर की टीम ने 9.5 ओवर में दो विकेट के शेष रहते मैच जीता। वैसुंधरा ब्लास्टर के खिलाड़ी अंकित यादव के शानदार प्रदर्शन के कारण संदीप भदौरिया द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। राहुल सिंह द्वारा सर्वाधिक 74 रन बनाने के उपलक्ष में सूरज कुशवाहा द्वारा शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन
सर्वाधिक 10 विकेट प्राप्त करने वाले आशीष यादव को मदन मोहन ने शील्ड प्रदान की। सर्वाधिक छह कैच लेने वाले जीतू यादव द्वारा श्याम बाला को शील्ड दी गई। कुसुमा सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार श्याम वाला को अमर सिंह तथा समीर यादव द्वारा दिया गया।
कुसुमा सीरीज की विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट से नवाजा गया। विजेता ट्रॉफी टीम डीसीसी के कप्तान देवेंद्र यादव को टीटू यादव, प्रशांत यादव तथा शिवनाथ शर्मा द्वारा दी गई। उप विजेता की ट्रॉफी वैसुंधरा ब्लास्टर के कप्तान आशीष यादव को दुर्गेश कुमार तथा संतोष डायरेक्टर ने प्रदान की।
निजी क्षेत्र में नौकरी का मौका, रोजगार मेला 17 को
- ककोर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा मेला
- आठ से 20 हजार रुपये तक वेतन पर विभिन्न पदों पर होगी भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जनपद में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार इस संख्या को कम करने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में जुलाई माह में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला सेवा योजना कार्यालय में पंजीकृत शिक्षित बेरोजगारों की संख्या 36 हजार 897 है। इसमें पुरुष 27 हजार 124 और महिला 9773 शामिल हैं। विभागीय आकड़ों के अनुसार पंजीकृत कुल शिक्षित बेरोजगारों में 10वीं पास के 10559 इंटरमीडिएट पास 14929, स्नातक 8691, परास्नातक 1321 छात्र शामिल हैं। शेष लगभग 1400 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल से कम शिक्षित हैं। प्रतिवर्ष इस संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।
प्रदेश सरकार ने शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्रों में नौकरी दिलाने के लिए रोजगार मेला आयोजित करने के निर्देश दिए है। इसकी शुरूआत जुलाई माह में होगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जुलाई माह में 17 तारीख को जिला मुख्यालय ककोर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में विशाल रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवाओं को आठ से 20 हजार रुपये तक नौकरियां प्रदान कराई जाएंगी।
इसमें अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दिलाने का प्रयास करने के लिए कंपनियों से विभागीय अधिकारियों ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। रोजगार मेला में आने वाली कंपनियों के अधिकारी युवाओं का साक्षात्कार लेंगे। जिसके बाद ही उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। मेले में युवाओं को दिल्ली, नोएडा, कानपुर, औरैया, लखनऊ आदि शहरों में भी नौकरी के लिए भेजा जा सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
17 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए अच्छी कंपनियों से संपर्क भी किया जा रहा है। सरकार की मंशानुसार युवाओं को उनकी योग्यता के तहत नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा।-- आशीष शुभम चौधरी, जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
गुरुवार को कुसुमा सीरीज का पांचवां और फाइनल मैच खेला गया। टीम डीसीसी के कप्तान देवेंद्र यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी कर टीम ने 11.1 ओवर में 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के युवराज तिवारी ने 10 गेंद में 21 रन व तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन
क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम के अंकित यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2.1 ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट, आशीष यादव ने तीन ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी वैसुंधरा ब्लास्टर की टीम ने 9.5 ओवर में दो विकेट के शेष रहते मैच जीता। वैसुंधरा ब्लास्टर के खिलाड़ी अंकित यादव के शानदार प्रदर्शन के कारण संदीप भदौरिया द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। राहुल सिंह द्वारा सर्वाधिक 74 रन बनाने के उपलक्ष में सूरज कुशवाहा द्वारा शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन
सर्वाधिक 10 विकेट प्राप्त करने वाले आशीष यादव को मदन मोहन ने शील्ड प्रदान की। सर्वाधिक छह कैच लेने वाले जीतू यादव द्वारा श्याम बाला को शील्ड दी गई। कुसुमा सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार श्याम वाला को अमर सिंह तथा समीर यादव द्वारा दिया गया।
कुसुमा सीरीज की विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट से नवाजा गया। विजेता ट्रॉफी टीम डीसीसी के कप्तान देवेंद्र यादव को टीटू यादव, प्रशांत यादव तथा शिवनाथ शर्मा द्वारा दी गई। उप विजेता की ट्रॉफी वैसुंधरा ब्लास्टर के कप्तान आशीष यादव को दुर्गेश कुमार तथा संतोष डायरेक्टर ने प्रदान की।
निजी क्षेत्र में नौकरी का मौका, रोजगार मेला 17 को
- ककोर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा मेला
- आठ से 20 हजार रुपये तक वेतन पर विभिन्न पदों पर होगी भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जनपद में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार इस संख्या को कम करने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में जुलाई माह में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला सेवा योजना कार्यालय में पंजीकृत शिक्षित बेरोजगारों की संख्या 36 हजार 897 है। इसमें पुरुष 27 हजार 124 और महिला 9773 शामिल हैं। विभागीय आकड़ों के अनुसार पंजीकृत कुल शिक्षित बेरोजगारों में 10वीं पास के 10559 इंटरमीडिएट पास 14929, स्नातक 8691, परास्नातक 1321 छात्र शामिल हैं। शेष लगभग 1400 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल से कम शिक्षित हैं। प्रतिवर्ष इस संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।
प्रदेश सरकार ने शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्रों में नौकरी दिलाने के लिए रोजगार मेला आयोजित करने के निर्देश दिए है। इसकी शुरूआत जुलाई माह में होगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जुलाई माह में 17 तारीख को जिला मुख्यालय ककोर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में विशाल रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवाओं को आठ से 20 हजार रुपये तक नौकरियां प्रदान कराई जाएंगी।
इसमें अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दिलाने का प्रयास करने के लिए कंपनियों से विभागीय अधिकारियों ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। रोजगार मेला में आने वाली कंपनियों के अधिकारी युवाओं का साक्षात्कार लेंगे। जिसके बाद ही उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। मेले में युवाओं को दिल्ली, नोएडा, कानपुर, औरैया, लखनऊ आदि शहरों में भी नौकरी के लिए भेजा जा सकता है।
17 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए अच्छी कंपनियों से संपर्क भी किया जा रहा है। सरकार की मंशानुसार युवाओं को उनकी योग्यता के तहत नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा।