{"_id":"60c6451d8ebc3e8a63158658","slug":"vacination-for-rehadi-shoppers-and-auto-drivers-start-from-today-auraiya-news-knp6340099142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी-पटरी और ऑटो चालकों के लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी-पटरी और ऑटो चालकों के लगेंगे टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले में अब रेहड़ी पटरी दुकानदार, ऑटो रिक्शा चालकों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अभियान चल रहा है। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार अब छोटे दुकानदारों, ठेले वालों, प्राइवेट वाहन चालकों का टीकाकरण कराया जाना है। इसके लिए रविवार दोपहर तक तैयारियां की गईं।
ऑटो चालकों व प्राइवेट वाहन चालकों के टीकाकरण के लिए सोमवार से जिला मुख्यालय ककोर स्थित एआरटीओ कार्यालय पर शिविर लगाया जाएगा। वहीं शहर स्थित शहीद पार्क में भी शिविर का आयोजन होगा। जिसमें रेहड़ी व पटरी दुकानदारों का टीकाकरण किया जाएगा। प्रतिदिन 50-50 लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। इन शिविरों में 18 से 44 साल तक के लोगों का ही टीकाकरण होगा। 45 से अधिक आयु के लोगों का अलग से टीकाकरण होगा। (संवाद)