फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Utah performed Mahayagya to purify the intellects of the officers

अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि हेतु यूटा ने किया महायज्ञ

Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Utah performed Mahayagya to purify the intellects of the officers
दिबियापुर(औरैया)। विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और साथी शिक्षकों पर दर्ज मुकदमे को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने बुद्धि शुद्धि महायज्ञ किया। महायज्ञ में शिक्षकों ने आहुति देकर ईश्वर से अधिकारियों को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं रहीं। इसके साथ ही विजयदशमी पर विभागीय भ्रष्टाचार के रावण को पूंका गया।
विज्ञापन

दिबियापुर स्थित गायत्री आश्रम में शुक्रवार को विजयदशमी के दिन बुद्धि शुद्धि महायज्ञ के दौरान यूटा ब्लाक अध्यक्ष विनय वर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में यूटा लगातार आवाज उठा रहा है। संगठन के आंदोलन से नवनियुक्त शिक्षकों समेत तमाम शिक्षकों का सत्यापन, वेतन व एरियर बिना उगाही के मिलना संभव हो पाया। इससे नाराज विभाग के कुछ अधिकारी व लिपिक संगठन के खिलाफ लगातार षडयंत्र रच रहे हैं। इसी क्रम में संगठन के पदाधिकारियों समेत आठ पर बीईओ बिधूना ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। इसको लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों में इसके खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के जिम्मेदारों पर कार्रवाई तक शांत नहीं बैठेंगे। इस मौके पर राहुल यादव, मोनिका गुप्ता, कल्पना पोरवाल, सुविधा राजपूत, सुषमा पोरवाल, प्रतिभा राजपूत, डॉ सपना, रेखा वमाज्, वैष्णवी, रविकान्त पोरवाल, प्रशांत चतुर्वेदी, शक्ति सिंह, अमित गुप्ता, शिवेंद्र पोरवाल, गौरव सेंगर मौजूद रहे। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. हरी बाबू गुप्ता, विष्णु दयाल आर्य ने यज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed