{"_id":"636a9a2dc2425125be2625e6","slug":"up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp7272851153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों से शनिवार को मिल सकेंगे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों से शनिवार को मिल सकेंगे परिजन
विज्ञापन
औरैया। शासन ने जिला जेल मैनुअल में बदलाव किए हैं। अब रविवार की जगह शनिवार को बंदियों के परिजन से मुलाकात होगी। पहले शनिवार को जेल की छुट्टी होने से मुलाकात नहीं होती थी, लेकिन अब रविवार की बंदी होने से व्यवस्था बदल गई है।
जिला कारागार में बंदियों से मुलाकात करने से लेकर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में सरकार ने कई फेरबदल किए हैं। जिला जेल प्रशासन का कहना है कि नए बदलाव के मुताबिक, त्योहारों पर बंदियों को खीर एवं सेवईं दी जाएगी। सुबह की तरह मई-जून को छोड़कर प्रत्येक महीने शाम पांच बजे भी एक चाय एवं चार बिस्किट बंदियों को दिए जाएंगे।
अब बंदियों हर रविवार को तो स्पेशल डाइट पूड़ी, सब्जी, हलवा मिलेगा ही। साथ ही दीपावली, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर विशेष भोजन में दिए जाने वाले सूजी के हलवे के स्थान पर खीर एवं ईद पर सेवईं दी जाएगी।
विज्ञापन
बंदी कल्याणकारी कैंटीन से बंदियों को बेचे जाने वाले सामान एवं खाद्य सामग्री ऐसे होंगे जो स्वास्थ्य और जेल के सामान्य पर्यावरण, सुरक्षा के अनुकूल हों। कैंटीन में उपलब्ध माल की मूल्य खरीद या तैयारी मूल्य पर अधिकतम 10 प्रतिशत लाभ मार्जिन के साथ बेचा जाएगा। ऐसे में लाभ का 60 प्रतिशत रुपये कैंटीन खर्च के लिए लिया जाएगा और 40 प्रतिशत बंदियों के कल्याण कोष से दिया जाएगा। वर्तमान में इटावा जेल में 1977 बंदी हैं। इसमें औरैया के 827 बंदी हैं।
शासन से जिला जेल के मैनुअल में बदलाव किया गया है। इसे लागू किया गया है। बंदियों से मिलने का दिन रविवार की बजाय शनिवार होने के साथ सुबह के चाय के साथ-साथ शाम को एक चाय एवं चार बिस्किट देने की व्यवस्था हुई है।
- डॉ. रामधनी, जेल अधीक्षक, इटावा