{"_id":"634863ecd9c9cc25115d281a","slug":"up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp723125735","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ा वायरल का प्रकोप, फ्रंटलाइन वर्करों को लगेगा इंफ्लूएंजा का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ा वायरल का प्रकोप, फ्रंटलाइन वर्करों को लगेगा इंफ्लूएंजा का टीका
विज्ञापन
औरैया। बारिश के बाद निकली धूप से संक्रामक बीमारी ने तेजी से पैर पसारने शुरू किए हैं। अस्पतालों में वायरल के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इधर, पड़ोसी जिलों में फ्लू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट हुआ है। शासन ने फ्रंटलाइन वर्करों को इंफ्लूएंजा से बचाव का टीका लगाने का निर्देश दिया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ कानपुर व लखनऊ में कई स्वाइन फ्लू के मरीज पाए गए हैं। इधर, जिले में तेजी से वायरल, सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीज बढ़े हैं। इसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता है।
जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों में बारीकी से लक्षण जांचने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मरीजों के अस्पताल आने व उनसे फैलने वाले संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से टीके की 200 डोज मिली है। जो पहले शहर के दोनों अस्पताल के फ्रंट लाइनवर्करों को लगाया जाएगी। इससे इमरजेंसी व अन्य वार्ड में संदिग्ध मरीजों के भर्ती होने पर संक्रमण से बचा जा सके। इसके साथ ही बीमार व्यक्ति में लक्षण जांच कर बेहतर इलाज कराने की व्यवस्था की जा रही है।