{"_id":"5e4ad55e8ebc3ef26f276962","slug":"up-board-exam-2020-auraiya-news-knp545289923","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, आज से शुरु होंगी बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, आज से शुरु होंगी बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं मंगलवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी। केंद्र व्यवस्थापकों ने सोमवार को परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। वहीं शिक्षा व प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। शिक्षाधिकारियों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन कराई जाएगी।
जिले में 70 परीक्षा केंद्रों पर 46069 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 24281 और इंटरमीडिएट के 21788 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए चार सुपर जोनल, छह जोनल, 11 सेक्टर, 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेक तैनात किए गए है। यह नहीं परीक्षा पर निगाह रखने के लिए केंद्रों पर वाइस सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। जो केंद्र के गेट से लेकर अंतिम छोर तक परीक्षार्थी की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर तक धारा 144 लागू की गई है। बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी।
अजीतमल कस्बा स्थित श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में बनाए गए केंद्र पर 728 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। केंद्र व्यवस्थापक कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बिधूना में बोर्ड की परीक्षा को लेकर कस्बे में श्री गजेंद्र सिंह इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, श्रीगोपाल मिश्र इंटर कालेज कीरतपुर समेत रूरूगंज, असजना, ऐरवाकटरा समेत अन्य स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इन केंद्रों पर सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरा, रिकाडिंग व लाइव प्रसारण जैसी समस्त तैयारी की गईं।