फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Unnatural gang-raping with minor, father revolving around the police station for justice

शर्मनाक: नाबालिग से अप्राकृतिक सामूहिक दुष्कर्म, न्याय के लिए थाने के चक्कर लगा रहा पिता

Tue, 11 May 2021 08:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 May 2021 08:25 PM IST
सार

एक पिता अपनी 10 वर्षीय मासूम के साथ हुए अप्राकृतिक सामूहिक दुष्कर्म का प्रार्थना पत्र लेकर मामला दर्ज कराने को कोतवाली के चक्कर लगा रहा है।

विज्ञापन
Unnatural gang-raping with minor, father revolving around the police station for justice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

औरैया के अजीतमल क्षेत्र के गांव मलगंवा चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़ित अपने 10 वर्षीय मासूम के साथ हुए अप्राकृतिक सामूहिक दुष्कर्म का प्रार्थना पत्र लेकर मामला दर्ज कराने को कोतवाली के चक्कर लगा रहा है। थाना पुलिस से न्याय मिलता न देख पीड़ित पिता ने एसपी से नाबालिक पुत्र की डॉक्टरी जांच कराने के साथ ही कार्रवाई करने की मांग की है
विज्ञापन


अजीतमल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि 24 अप्रैल को उसके 10 वर्षीय पुत्र को गांव निवासी तीन लोग बेटे को अपने साथ नहर किनारे ले गए। आरोप है कि तीनों ने बारी-बारी से उसके पुत्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जब उसके पुत्र ने घर पर इसकी शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने पुत्र को हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंकने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुत्र को शारीरिक परेशानी होने पर उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कार्रवाई करना तो दूर पुलिस से शिकायत करने के कई दिन बाद भी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई है। लगातार वह थाने से लेकर सीओ दफ्तर के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तक पीड़ित पुत्र का न तो डाक्टरी परीक्षण कराया गया और नहीं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।  पीड़ित पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि इस मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed