{"_id":"69e521c2a25a3effb601d5a4","slug":"uniforms-and-other-items-will-now-be-visible-on-the-school-website-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143308-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यूनिफार्म व अन्य सामान अब स्कूल की वेबसाइट पर दिखेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यूनिफार्म व अन्य सामान अब स्कूल की वेबसाइट पर दिखेगा
Mon, 20 Apr 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबों की अनिवार्यता के बाद शिक्षा विभाग ने अन्य सामान भी ध्यान दिया है।
स्कूलों को अब बच्चों के यूनिफार्म व अन्य सामान को स्कूल की वेबसाइट पर प्रदर्शित करना होगा। एक दुकान से सामान खरीदने की अनिवार्यता स्कूल निर्धारित नहीं कर पाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर टीम गठित करते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।
नए शिक्षण सत्र के साथ ही प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में यूनिफार्म से लेकर फीस व अन्य पाठ्य सामग्री को लेकर अभिभावकों से अधिक कीमतें वसूलने के मामले सामने आने लगे हैं। अभिभावकों की आ रही शिकायतों के बीच बेसिक व माध्यमिक के अधिकारियों ने शासन के निर्देश पर सख्ती बढ़ा दी है।
स्कूलों को बच्चों से जुड़ी पाठ्य सामग्री व अन्य वस्तुओं को लेकर वेबसाइट पर जानकारी देने की अनिवार्यता तय कर दी है। साथ ही साथ एक ही दुकान से यूनिफार्म व अन्य सामग्री खरीदने के मानक को खत्म करने को कहा है।
विज्ञापन
अभिभावक अब स्वयं से ये सामग्री किसी भी दुकान से खरीद सकेंगे। जूते, ड्रेस, मोजे से लेकर सभी सामग्री को लेकर शिक्षा विभाग ने स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ाई है। अभिभावकों से संवाद भी शुरू किया गया है। इसके साथ ही नए सत्र से स्कूल की फीस में रिकाॅर्ड बढ़ोतरी के मामलों को लेकर भी अभिभावकों से जानकारी ली जा रही है।
डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि नए शिक्षण सत्र के साथ यूनिफार्म व फीस की बढ़ोतरी को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है। स्कूलों को शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। स्थलीय निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।