{"_id":"6692c3dab1d3bc71250f4644","slug":"uncontrolled-bike-fell-into-ravine-brother-in-law-died-brother-in-law-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1006-114331-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेकाबू बाइक खड्ड में गिरी, जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेकाबू बाइक खड्ड में गिरी, जीजा की मौत, साला घायल
विज्ञापन
अयाना। सेंगनपुर जुहीखा मार्ग पर शुक्रवार रात सिद्धनाथ बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक से बेकाबू होकर खड्ड में गिर गई। इससे बाइक सवार बहनोई की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी अयाना में भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के ज्योता निवासी महेश पुत्र कृपाल सिंह शुक्रवार को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र सहायपुर स्थित ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में ही साले अनिल के साथ बाइक से जुहीखा की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सेंगनपुर जुहीखा मार्ग पर सेंगनपुर से दो किलोमीटर दूर सिद्धनाथ बाबा मंदिर के पास पहुंची ही थी कि तभी बाइक बेकाबू होकर खड्ड में गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को सीएचसी अयाना पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। घायल अनिल को उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। पुलिस की ओर से दी गई सूचना पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक के बेकाबू होकर खड्ड में गिरने की बात सामने आई है।