{"_id":"63c1a34186fad828945dbe1f","slug":"uncontrollable-car-fell-into-purha-river-eight-injured-auraiya-news-knp7386886102-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेकाबू होकर कार पुरहा नदी में गिरी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेकाबू होकर कार पुरहा नदी में गिरी, आठ घायल
विज्ञापन
बिधूना। कुदरकोट के धनवाली गांव के पास गुरुवार रात कार बेकाबू होकर पुरहा पुल से नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिधूना पहुंचाया। पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। कार सवार दिल्ली से बिधूना के जागू कल्याणपुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे।
कोतवाली बिधूना क्षेत्र के जागू कल्यानपुर निवासी मोनू सिंह पुत्र प्रमोद सिंह बताया कि भाई दिनेश उर्फ विक्की अपने साढ़ू वीरपाल के साथ दिल्ली के जहांगीरपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार को घर पर कथा का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए दिनेश (36), उनकी पत्नी रजनी (33), बेटी आराध्या (10), भाई मोहित (18), अमृतपुर थाना बेला निवासी निवासी साढ़ू वीरपाल (38), उनकी पत्नी प्रीती (35), बेटी परी (05) के साथ दिल्ली से गांव आ रहे थे।
कार दिल्ली के नजफगढ़ निवासी यश पुत्र हरीश चला रहे थे। बिधूना भरथना मार्ग पर धनवाली गांव के सामने कार अचानक बेकाबू होकर नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी बिधूना पहुंचाया।
विज्ञापन
दिनेश, रजनी, वीरपाल, प्रीती के अलावा कार चालक यश को सैफई अस्पातल रेफर कर दिया गया। कुदरकोट थानाध्यक्ष मुलेंद्र सिंह ने बताया अनुमान है कि कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।