फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Unchahar Express will remain canceled for three months, Mahananda will run two days a week

Auraiya News: तीन महीनों तक ऊंचाहार एक्सप्रेस रहेगी निरस्त, महानंदा सप्ताह में चलेगी दो दिन

Sun, 26 Nov 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Unchahar Express will remain canceled for three months, Mahananda will run two days a week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। कोहरे को देखते हुए रेलवे ने अगले तीन महीनों के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। जबकि महानंदा एक्सप्रेस सप्ताह में केवल दो दिन ही चलेगी। दोनों ट्रेनों के निरस्तीकरण से दिल्ली जाने वाली यात्रियों को कई घंटों तक जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद से कोई ट्रेन नहीं मिलेगी।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार आगामी कोहरे को देखते हुए रेल संरक्षा एवं परिचालन को दुरुस्त बनाए रखने के लिए कई ट्रेनों का निरस्तीकरण किया जा रहा है। इसमें चंडीगढ़ से प्रयागराज संगम तक जाने वाली 14218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस को एक दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। जबकि प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ जाने वाली 14217 अप ऊंचाहार एक्सप्रेस को दो दिसंबर 2023 से एक मार्च 2024 तक के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

अलीपुर द्वार जंक्शन से दिल्ली जाने वाली 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस दो दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 के बीच केवल सप्ताह में दो दिन शनिवार एवं बुधवार को संचालित होगी। जबकि दिल्ली से अलीपुर द्वार के बीच चलने वाली 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस चार दिसंबर 2023 से एक मार्च 2024 के बीच केवल सोमवार व बुधवार को संचालित की जाएगी। यात्रियों ने दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। बता दें कि ऊंचाहार एक्सप्रेस फफूंद के साथ जिले के कंचौसी रेलवे स्टेशन पर भी रुकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सहालग में भीड़ के चलते साधारण टिकट पर आरक्षित कोच में यात्रा करना मजबूरी
सहालग के चलते फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्री ट्रेनों के साधारण कोचों में भीड़ देखकर आरक्षित कोचों में बैठकर यात्रा कर रहे हैं। आलम यह है कि आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्री परेशान हैं। शनिवार को दिल्ली की ओर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ की ओर जाने वाली आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के आरक्षित कोचों में भीड़ के कारण धक्कामुक्की देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed