फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two youths snatched away after booking a car on hire, driver filed a case

Auraiya News: भाड़े पर बुक कारई कर छीन ले गए दो युवक, चालक ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 03 Sep 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two youths snatched away after booking a car on hire, driver filed a case
औरैया। जिला हरदोई तहसील शाहाबाद पोस्ट कैजी थाना मझिला गांव एलमपुर निवासी विपिन कुमार पाल ने दिबियापुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वह याकूबपुर सेक्टर 86 फेस-2 गली नंबर 16 नोएडा में संदीप भाटी के मकान में किराए पर रहता है। भाई अनुज कुमार पाल की कार चलाकर गुजर बसर करता है। 31 अगस्त को दो युवक डीएलएफ मॉल सेक्टर-18 नोएडा में मिले। जिन्होंने छत से गिर कर घायल हो जाने की घटना बताई। कानपुर देहात जनपद के रसूलाबाद घर जाने के लिए ऑफ लाइन 12 हजार रुपये में कार बुक की। शाम सात बजे कार से दोनों युवकों को लेकर वह रसूलाबाद के लिए निकला। जहां दिबियापुर थाना क्षेत्र में लक्षियामऊ गांव के पास सुबह लगभग चार बजे गाड़ी चालक ने शौचक्रिया के लिए गाड़ी रोकी। जहां बुकिंग कर्ताओं द्वारा चालक के साथ मारपीट कर उसकी कार छीनकर ले गए। सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में दिबियापुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के अनावरण के लिए एसपी की ओर से तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों की तलाश करते हुए घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed