{"_id":"64eb94dcb00f79ad79052c71","slug":"two-young-men-riding-a-bike-collided-with-a-hand-cart-serious-referred-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-2312-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाथ ठेली से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाथ ठेली से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर, रेफर
विज्ञापन
दिबियापुर। रामगढ़-दिबियापुर मार्ग पर हाथठेली में टकराने पर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया।
शनिवार देर शाम गांव पुर्वा भूपत निवासी आनंद कुमार पुत्र सियाराम एवं गहेसर निवासी आशीष पुत्र हाकिम सिंह बाइक से रामगढ़ सामान खरीदने गए थे। रात लगभग आठ बजे वापस लौटते समय सामने आ रही एक हाथ ठेली से बाइक सवार दोनों युवक टकरा गए। जैसे ही गांव में दुर्घटना की सूचना मिली। गांव के लोग दौड़ पड़े और घायलों को दिबियापुर सीएचसी ले आए। यहां से गंभीर रूप से घायल आनंद को सैफई रेफर कर दिया गया।
घायल आशीष को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। आशीष ने बताया कि आनंद उसके घर पर राज मिस्त्री का काम कर रहा था। देर शाम कुछ सामान लेने के लिए आनंद उसे अपने साथ ले गया। वापस लौटते समय अचानक टक्कर हो गई। (संवाद)