फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two women found corona positive, active case 33

दो महिलाओं के सैंपलों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 19 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two women found corona positive, active case 33
शुक्रवार की शाम आई रिपोर्ट में अछल्दा क्षेत्र की दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इसमें एक महिला गांव कटरियापुर घसारा निवासी पॉजिटिव युवक की भाभी है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 79 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें 44 स्वस्थ हो चुके हैं, दो की मौत हो चुकी है। इस तरह एक्टिव केस 33 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम दो सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें अछल्दा के गांव कटरियापुर घसारा निवासी एक महिला शामिल है।
विज्ञापन

यह महिला इसी गांव के 15 जून को पॉजिटिव आए युवक की भाभी है। दूसरा पॉजिटिव केस अछल्दा के ही गांव गुनौली निवासी महिला है। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 79 पहुंच गई है। एक्टिव केस 33 हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शुक्रवार को 153 सैंपलों को जांच के लिए सैफई भेजा गया है। अब तक 3784 सैंपलों की जांच कराई गई है। अब 333 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार हैं।

जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहुंच गई थी। शुक्रवार को लोहिया नगर अजीतमल को हॉटस्पॉट क्षेत्र से मुक्त किया गया। अब हॉटस्पॉट क्षेत्र 22 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed