{"_id":"651f03ecd7a0bcb539029e64","slug":"two-thieves-stole-jewelery-from-a-woman-who-came-to-buy-medicine-with-her-daughter-in-law-auraiya-news-c-211-1-aur1002-3716-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुत्र वधू के साथ दवा लेने आई महिला से दो टप्पेबाजों ने जेवरात किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुत्र वधू के साथ दवा लेने आई महिला से दो टप्पेबाजों ने जेवरात किए पार
Fri, 06 Oct 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो05एयूआरपी 27- लोगों से पूछताछ करती पुलिस व पुत्रवधू के साथ बैठी पीड़ित महिला। संवाद
-सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश मैदान स्थित एक अस्पताल में पुत्र वधू के साथ दवा लेने आई महिला को बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने निशाने पर लेकर जेवरात पार कर लिए। जब तक पीड़िता समझ पाती आरोपी निकल गए। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की है।
अयाना निवासी विजय लक्ष्मी पत्नी दिनेश अपनी पुत्र वधू शालिनी के साथ तिलक नगर स्थित पुरानी नुमाइश मैदान के समीप एक अस्पताल से दवा लेने के लिए आई थी। दवा लेने के बाद जब वह वापस लौट रही थी, तभी दो युवकों ने पीछा करते हुए उसके साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया। टप्पेबाज महिला से बाला एवं मंगलसूत्र लूट ले गए। जब तक विजय लक्ष्मी कुछ समझ पाती आरोपी वहां से भाग निकले। दोनों महिलाओं के शोर मचाने पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की जानकारी पर कोतवाली से पुलिस पहुंची। आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए। विजय लक्ष्मी इस दौरान बेहोश भी हो गई। इस पर आनन फानन में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार किया गया। वहीं मामले की जानकारी पार विजय लक्ष्मी की बहन सुमन निवासी रौतियापुर भी पहुंच गई। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही टप्पेबाजों को पकड़ा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लूट की फर्जी सूचना देकर शराबियों ने पुलिस को छकाया
बेला। थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वा दायम खां निवासी पूरन सिंह ने गुरुवार दोपहर को 112 पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसके साथ गांव के अवनीश उर्फ छुटंकी ने लूट को अंजाम दिया है। कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर सक्रिय हुई पीआरवी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को मौके पर तीन युवक आपस में शराब के नशे में बहस करते मिले। इस पर पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़ कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि लूट की सूचना फर्जी है। आरोपियों में शराब पीने के बाद बहस हुई थी। मामले में मौके पर बहस करते मिले तीनों आरोपी पूरन सिंह, विपिन कुमार व अवनीश उर्फ छुटंकी का शांतिभंग में चालन कर कोर्ट में पेश किया गया है। संवाद