{"_id":"6522e88a03743acee1053b86","slug":"two-tb-patients-found-in-health-fair-auraiya-news-c-211-1-aur1003-3834-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: स्वास्थ्य मेले में मिले दो टीबी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: स्वास्थ्य मेले में मिले दो टीबी के मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर रविवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें ज्यादातर मरीज बुखार समेत अन्य वायरल बीमारियों के रहे। पीएचसी सेंगनपुर पर उपचार करवाने के लिए पहुंचे दो रोगियों में टीबी के लक्षण पाए गए हैं। दोनों के बलगम के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
सीएचसी बिधूना में आयोजित आयुष्मान मेंले में रविवार को डॉ. संकल्प दुबे व विकास मिश्रा ने 85 मरीजों को देखा। जिसमें से 15 मरीज बुखार के 70 मरीज अन्य बीमारियों के रहे। सीएचसी अयाना में अधीक्षक डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. प्रिंस अमन व डॉ. सुनील कमल ने 57 मरीजों को देखा। जिसमें से 10 लोग बुखार व 47 मरीज अन्य के रहे। इस दौरान लैब टेक्नीशियन गोविंद मुरारी शुक्ला, फार्मासिस्ट जयनारायण आदि मौजूद रहे। इधर पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में बुखार रोगियों की संख्या अधिक रही।
पीएचसी मुरादगंज में डॉ. अली अहमद ने चार बजे तक 22 मरीजों को देखा जिसमें 20 मरीज बुखार संबंधी रहे। पीएचसी सेंगनपुर में आयोजित मेले में मरीज देख रहे फार्मासिस्ट आदर्श कटियार ने बताया कि मेले में 45 मरीजों का उपचार किया गया। जिसमें दो मरीजों में टीबी के लक्षण मिले हैं। दोनों टीबी रोगियों को सीएचसी अयाना भेजा गया है। 13 बुखार रोगी व 30 मरीज अन्य रोगों से ग्रसित मिले। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि दोनों रोगियों के सैंपल लिए गए हैं। जांच में क्षय रोग की पुष्टि होने पर उपचार शुरू किया जाएगा।