{"_id":"67438611cbc059c443050a65","slug":"two-shopkeepers-clashed-with-sticks-over-keeping-goods-on-the-footpath-auraiya-news-c-211-1-aur1005-119184-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फुटपाथ पर सामान रखने को लेकर दो दुकानदारों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फुटपाथ पर सामान रखने को लेकर दो दुकानदारों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
औरैया। शहर में दिबियापुर रोड पर रविवार की दोपहर दो दुकानदारों में फुटपाथ पर सामान रखने को लेकर जमकर लात घूसे और लाठी डंडे चले। लगभग 20 मिनट तक चले इस हंगामे को राहगीरों ने देखा। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और शांतिभंग में कार्रवाई की है।
दुकानों के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके चलते चौड़ी सड़कें संकरी हो गई है। इस कारण मौके पर जाम देखने को मिलता है। अक्सर जाम में फंसने वाले लोगों और दुकानदारों के बीच झगड़ा होता देखा जाता है। रविवार को दिबियापुर रोड पर भोले बाबा मंदिर के समीप दो बेकरी दुकानदारों के बीच फुटपाथ पर सामान रखने को लेकर विवाद हो गया।
देखते ही देखते दोनों के बीच लाठी-डंडे व लात घूंसे चलने लगे। लगभग 20 मिनट तक दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसकी जानकारी आस-पास के दुकानदारों ने कोतवाली पुलिस को दी तो वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।