फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two quintals of waste destroyed by fire during cleaning campaign

औरैया: सफाई अभियान के दौरान दो क्विंटल कचरे को आग से जलाकर किया नष्ट

Sat, 21 Mar 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two quintals of waste destroyed by fire during cleaning campaign
यमुना तट पर सफाई अभियान के दौरान मौजूद समाजसेवी - फोटो : AURAIYA
औरैया। रविवार को जनता कर्फ्यू के चलते शनिवार को सुबह यमुना तट पर समाजसेवियों ने एक घंटे तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान एकत्रित कचरे को गड्ढे में डालकर आग से जलाकर नष्ट किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्य यमुना तट पर पहुंचे।
संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि एक घंटे तक साफ-सफाई यमुना तट पर की गई। इस दौरान दो क्विंटल कचरा एकत्रित किया गया। इसके बाद राम झरोखे में बैठक आयोजित हुई। बताया कि यमुना तट पर 1800 वर्ग फीट के विशाल राम झरोखे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

निर्माण पूर्ण होने पर समिति के सदस्यों द्वारा अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह में नवनिर्मित भवन पर श्रीरामचरितमानस (अखंड रामायण पाठ) कराया जाएगा। बैठक में डॉ. सक्षम सेंगर एडवोकेट, भीमसेन सक्सेना, रानू पोरवाल, सपा नेता अमित यादव, रामचंद्र सोनी, राजू कुशवाहा, अभिषेक गोयल, अर्पित गुप्ता, ज्ञान सक्सेना, मनीष गुप्ता (हीरू), डॉ.एसएस परिहार, वैभव सक्सेना, नीरज पोरवाल, अनूप विश्नोई, कपिल गुप्ता, मयूर लक्ष्यकार, अनुराग गुप्ता, आदित्य लक्ष्यकार, वीरेंद्र सिंह निषाद, रज्जन बाल्मीकि आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed