{"_id":"66f4514c08d4adc1c406a3f4","slug":"two-poles-broken-due-to-tractor-collision-electricity-disrupted-in-six-villages-auraiya-news-c-211-1-aur1005-116987-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से दो पोल टूटे, छह गांवों की बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से दो पोल टूटे, छह गांवों की बिजली बाधित
विज्ञापन
रूरूगंज। अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से दो बिजली के पोल टूटकर गिर गए। साथ ही उन पर रखा ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिरने से फट गया। इससे क्षेत्र के छह से अधिक गांवों की बिजली ठप हो गई।
मंगलवार की रात लगभग 10 बजे रुरुगंज निवासी ट्रैक्टर चालक खाद की बोरियां उतारकर कुदरकोट की ओर जा रहा था। रास्ते में कछपुरा गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होने पर पास लगे दो खंभों से जा टकराया। जिससे दोनों खंभे टूट कर गिर गए। इन पर लगा ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरने से फट गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गए। टक्कर लगते ही आपूर्ति बंद हो गई।
ग्रामीणों ने रुरुगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी। देर रात को बिजली विभाग के अधिकारियों के नंबर न मिलने पर ग्रामीणों को परेशानी हुई। पूरी रात कछपुरा, सराय महाजनान समेत छह गांवों के लोग अंधेरे में रहे और भीषण गर्मी के कारण परेशान होना पड़ा। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को खंभों के टूटने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि पूरी रात अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह का मोबाइल बंद होने से परेशानी हुई। रुरुगंज चौकी इंचार्ज गंगासागर ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।