{"_id":"69fb8ae893d818a54b00a632","slug":"two-people-including-ruruganj-outpost-in-charge-injured-in-bike-collision-auraiya-news-c-211-1-aur1009-144399-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में रुरुगंज चौकी प्रभारी समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में रुरुगंज चौकी प्रभारी समेत दो घायल
Thu, 07 May 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 07 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। गश्त पर निकले रुरुगंज चौकी प्रभारी बुधवार दोपहर सड़क हादसे का शिकार हो गए। अछल्दा मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में चौकी प्रभारी और दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
रुरुगंज चौकी प्रभारी अजय प्रताप सिंह दोपहर के समय क्षेत्र में एक जांच के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह अछल्दा मार्ग पर अशोक पुरी फार्म के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। दूसरी बाइक पर सवार मोहित निवासी जौरा बहादुरपुर भी लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पने लगा जबकि उसका एक साथी बाल-बाल बच गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चौकी प्रभारी अजय प्रताप व युवक को रेफर कर दिया। अपराध निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। दोनों का उपचार जारी है।