{"_id":"6504a9faa25ba392800e5ee4","slug":"two-people-including-an-innocent-child-infected-with-dengue-40-sick-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-2966-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मासूम समेत दो लोग डेंगू संक्रमित, 40 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मासूम समेत दो लोग डेंगू संक्रमित, 40 बीमार
Sat, 16 Sep 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते दिनों बारिश के बाद घरों व उसके आस पास एडीज मच्छरों का लार्वा बढ़ा है। शुक्रवार को एलाइजा जांच रिपोर्ट में एक साल के बच्चे समेत दो लोग डेंगू संक्रमित पाए गए। वहीं सहार ब्लॉक के गौरी रामप्रसाद व दिबियापुर के संजय नगर में टीम पहुंची। दोनों स्थानों पर 40 लोग बीमार मिले।
दिबियापुर के संजय नगर में एक महिला व अछल्दा ब्लॉक के इटैली गांव में एक वर्ष के मासूम की एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। इधर, सहार के गौरी राम प्रसाद में कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना पर टीम गांव पहुंची। टीम ने 39 घरों का सर्वे किया। जिसमें चार घरों में एडीज लार्वा, सात बुखार व 18 अन्य बीमारियों से लोग ग्रसित मिले। संजय नगर में टीम ने 54 घरों का सर्वे किया। इस दौरान टीम को सात घराें में एडीज लार्वा, 12 बुखार व 20 अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग मिले।
डिप्टी सीएमओ व संचारी रोग प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सहार व दिबियापुर के गांव में टीम गई थी। टीम को जो लोग बीमार मिले उनकी जांच करने के साथ दवाइयां दी गई है। लगातार बीमारी प्रभावित वाले गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। शनिवार को टीम अछल्दा के इटैली जाएगी। डिप्टी सीएमओ ने लोगों से घरों के आस पास साफ-सफाई रखने व जलभराव न होने की अपील की है। साथ ही बीमार होने पर सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी।