फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fever in every household; over 50 sick in Sahayal.

Auraiya News: घर-घर बुखार, सहायल में 50 से अधिक बीमार

Fri, 25 Sep 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fever in every household; over 50 sick in Sahayal.
दिबियापुर। सहायल मोहल्ले में 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। हर घर में दो से तीन मरीज चारपाई पर पड़े हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं है। शुक्रवार शाम तक विभाग की ओर से कोई भी जिम्मेदार मरीजों की सुध लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम शुक्रवार दोपहर सहायल गांव पहुंची। महेंद्र कुमार ने बताया कि उनके बेटे सूर्यांश को 17 सितंबर से बुखार था। बेटी जाह्नवी को 20 सितंबर को बुखार आया और 21 सितंबर को डेंगू की पुष्टि हुई। गांव के विभु और रविंद्र में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। मोहल्ले के अन्य कई लोग भी तेज बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीण झोलाछापों से इलाज करा रहे हैं और पांच हजार रुपये खर्च कर चुके हैं। महेंद्र के बेटे हिमांशु (22) को भी तीन दिन से बुखार है, जिसकी जांच नहीं हुई है। प्लेटलेट्स 41 हजार तक गिर गई हैं और टीएलसी 2400 पर हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। मलेरिया के 25 मामले भी दर्ज किए गए हैं। विभाग का दावा है कि इन सभी मरीजों का उपचार किया जा चुका है। हालांकि, सहायल मोहल्ले की जमीनी स्थिति विभाग के दावों से अलग दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायल गांव में आशा कार्यकर्ता ममता कुशवाहा की तैनाती है। फिर भी विभाग को गांव फैलते बुखार की जानकारी तक नहीं हो सकी है। अधिकतर प्राइवेट क्लीनिक और नर्सिंग होम में में इलाज करा रहे हैं। हर दिन बीतने के साथ लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है।

यह लोग हैं बीमार
सूर्यांश (8), जानवी (12), सौरभ (27), कन्हैया (17), राजीव कुमार (52), कमलेश्वरी (75), उमा (40), सर्वेश बाजपेई (50), विभु बाजपेई (18), आशु तिवारी (18), रवींद्र (27), हिमांशु (22), रोशनी(18)
वर्जन
सहायल ग्राम पंचायत में बीमारी की सूचना मिली है। शनिवार को जांच व मरीजों का परीक्षण कराया जाएगा। जरूरत के अनुसार दवा का वितरण भी होगा।
-जितेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, सहार सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed