फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two people booked for inciting suicide

Auraiya News: दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Thu, 06 Mar 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 06 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two people booked for inciting suicide
सहार (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का शव सोमवार सुबह कमरे में फंदे पर मिला था। मामले में मृतका के पिता ने गांव निवासी युवक सहित दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने व जाति सूचक गाली-गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बुधवार को सहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार शाम को वह पत्नी के साथ खेत पर काम करने गया था। 19 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। शाम 5:30 बजे के करीब पुरवा रावत निवासी साहेब आलम घर पर आया और बेटी के साथ गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

घर पहुंची उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली-गलौज की। इस दौरान गांव का रजोल भी उसके साथ था। इसके बाद रात में आरोपी ने बेटी को फोन कर बदनाम करने की धमकी दी। इससे आहत होकर बेटी ने सोमवार की सुबह कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर एक घंटे तक शव नहीं उठने दिया था। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed