फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two parties clash due to mutual dispute in Purva Macke

पुरवा मके में आपसी विवाद के चलते दो पक्ष भिड़े, पत्थरबाजी

Sat, 24 Aug 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash due to mutual dispute in Purva Macke
Two parties clash due to mutual dispute in Purva Macke - फोटो : AURAIYA
रुरुगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली के ग्राम पुरवा मके में आपसी विवाद के चलते शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनो पक्षों की ओर से ईंट पत्थर चल गए। इसमें एक पक्ष तो मौके से भाग निकला, जबकि दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। इस दौरान राज्यमंत्री लाखन सिंह के काफिले में शामिल होकर एक बोलेरो वापस लौट रही थी, पत्थर लगने से गाड़ी के शीशे टूट गए। चालक घायल हो गया। दूसरे पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे गांव के कुछ युवक राज्यमंत्री लाखन सिंह के जुलूस में शामिल होकर घर वापस जा रहे थे। तभी वहां पहले से मौजूद एक पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। दूसरे पक्ष से भी लोग आ गए और दोनो तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान वहां से निकल रही एक बोलेरो गाड़ी में भी पत्थर लग गए, जिससे गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। बोलेरो चालक सचिन पाल निवासी मके का पुरवा पत्थर लगने से मामूली रूप से घायल हो गया। बवाल बढ़ता देख ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह जादौन ने पुलिस को सूचना कर दी। काफी देर इंतजार करने के बाद जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्राम प्रधान दूसरे पक्ष से सचिन और राहुल दोहरे को साथ लेकर कोतवाली बिधूना पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि सचिन और राहुल भी घायल हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी है। पत्थर बाजी में गाड़ी का शीशा टूटा है, मारपीट की बात गलत है। मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed