दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त, तीन निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। ड्रग इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को छापामारी के दौरान फार्मासिस्ट न मिलने पर दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। इसके अलावा तीन लाइसेंस निलंबित भी किए। निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर के पर संचालक व फार्मासिस्ट दोनों नदारद मिलने पर उसकी दवा बिक्री व खरीद बंद करने के निर्देश देकर ताले लगवा दिए। शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने जिले के मेडिकल स्टोरों पर छापामारी कर सैंपलिंग की। इस मौके पर डीआई ने फफूंद में शिवानी मेडिकल स्टोर, दिबियापुर में अवंती बाई मेडिकल स्टोर व उदय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। कागजों में गड़बड़ी मिलने पर तीनों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। इस दौरान डीआई सुनील रावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वैष्णो मेडिकल स्टोर दिबियापुर व सहायल के शिवगंज स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट के न मिलने पर दोनों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शहर में कानपुर रोड पर स्थित ज्योति मेडिकल स्टोर के खिलाफ डीएम को नकली दवाइयां बेचने की शिकायत की गई थी।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पहुंचने पर मौके पर फार्मासिस्ट व प्रोपराइटर दोनों की नदारद मिले। इस दौरान दुकान से दो दवाइयों के सैंपल लिए जिसमें एसाल्ट प्लस सीरप व कफ सीरप जाइड्रिल शामिल रहे। इसके बाद मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से बंद करते हुए उसकी खरीद व बिक्री दोनों पर रोक लगा दी है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीआई ने बताया कि यहां के बाद उन्होंने गोशाला रोड स्थित मां विंध्यवासिनी मेडिकल स्टोर पर छापामारी की जिसमें दुकान पर सब कुछ तो सही मिला पर दवाइयां रखने के स्थान में कमी पाई गई जिसमें जानवरों की दवाइयों के स्थान पर मानव जीवन से संबंधित दवाइयां रखी पाई गईं। इस पर विंध्यवासिनी मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि उक्त मेडिकल स्टोर से दो दवाइयों के सैंपल लिए गए हैं जिसमें टी 40 डीएसआर कैप्सूल व डोलोजोक्स टेबलेट शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक किसी भी प्रकार की गलत दवाइयां बेचने की कोशिश न करे।