फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   two killers arrested by police in auraiya they killed daughter brother in law

औरैया: बेटी को परेशान करता था उसका देवर, पीड़िता के पिता और फफुरे भाई ने शराब पीलकर कर दी हत्या

Fri, 01 Oct 2021 09:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दिबियापुर (औरैया)
संवाद न्यूज एजेंसी, दिबियापुर (औरैया) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Oct 2021 09:38 PM IST
सार

एएसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में संपत सिंह ने बताया कि बेटी अनीता के देवर वकील का चाल चलन ठीक नहीं था। इकबालिया बयान में बताया कि तीन जून को वकील को शराब पिलाने के बाद गांव मुढ़रा शाही रूरा ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
two killers arrested by police in auraiya they killed daughter brother in law
गिरफ्तार हत्यारे - फोटो : amar ujala

विस्तार

थाना क्षेत्र के लखनपुर से तीन माह से गायब युवक की हत्या कर शव बोरवेल में दबा देने के आरोपी बड़े भाई के ससुर एवं फुफेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ससुर ने स्वीकार किया कि उसकी बेटी को उसका देवर परेशान करता था। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। आरोपियों से मृतक के कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दिनों लखनपुर निवासी फूल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके ससुर मुढ़रा शाही रूरा कानपुर देहात निवासी संपत, साले आसाम, फुफेरे भाई दीपू निवासी तुर्कीपुर अयाना एवं आदेश उर्फ पिंटू पुत्र अमर सिंह निवासी लखनापुर ने अपहरण कर लिया है। साथ ही हत्या कर शव कहीं दबा दिया। शुक्रवार को दिबियापुर थाने के दरोगा कुलदीप कुमार ने टीम के साथ संपत सिंह एवं दीपू को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एएसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में संपत सिंह ने बताया कि बेटी अनीता के देवर वकील का चाल चलन ठीक नहीं था। इकबालिया बयान में बताया कि तीन जून को वकील को शराब पिलाने के बाद गांव मुढ़रा शाही रूरा ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य नष्ट करने के इरादे से कपड़े उतारकर शव बोरवेल में डाल दिया था। अभी तक मृतक का शव नहीं मिला है। एएसपी के अनुसार जल्द ही शव बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। मुख्य आरोपी संपत सिंह ने बताया कि वकील उसकी बेटी को ससुराल में परेशान करता था। इसी के चलते योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव तलाशने के लिए करेंगे प्रयास
पिछले दिनों हत्या कर शव बोरवेल में दबा देने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने कानपुर देहात जिले के मुढ़रा साही रूरा में विमल कुशवाह के खेत में बोरवेल की 40 फुट तक खुदाई कराई थी। एएसपी शिष्यपाल सिंह के अनुसार बोरवेल काफी गहरा होने के कारण शव बरामदगी नहीं हो पाई। भविष्य में दूसरे तरीकों से बोरवेल की नीचे तक खुदाई करके शव बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे।


गांव में बेटी से मिलने आया हत्यारोपी और पकड़ा गया
एएसपी शिष्यपाल सिंह के अनुसार मृतक वकील के भाई फूल सिंह ने शुक्रवार को बताया गया कि उसके ससुर संपत कुशवाह और बुआ का लड़का दीपू उसकी पत्नी अनीता देवी से मिलने उसके घर आए हैं। जल्दी करने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। पुलिस को दोनों आरोपी फूल सिंह के घर के सामने बने चवूतरे पर बैठे मिले। पुलिस ने उन दोनों को आसानी से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed