फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two hundred cataract patients, only twenty could be operated on

Auraiya News: मोतियाबिंद के दो सौ मरीज, ऑपरेशन हो पाए सिर्फ बीस

Tue, 16 Dec 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two hundred cataract patients, only twenty could be operated on
फोटो-4- मरीज देखते नेत्र सर्जन डॉ. जयकिशन। संवाद
बिधूना। क्षेत्र में मोतियाबिंद के ऑपरेशन की रफ्तार सुस्त चल रही है। आवश्यक उपकरणों की कमी से ऑपरेशन देरी से शुरू हो सके, जिस कारण चिह्नित किए गए मरीजों से बहुत कम ऑपरेशन हो पाए हैं।
विज्ञापन

कुछ मरीज शुगर या अन्य बीमारियों के चलते फिट नहीं पाए गए। ऐसे मरीजों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सर्दी रहने उनका ऑपरेशन हो सके।
बिधूना स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया नेत्र चिकित्सालय में आने वाले नेत्र रोगियों का डाटा तैयार किया जाता है। पिछले कुछ समय में अस्पताल आने वाले नेत्र रोगियों की जांच के बाद क्षेत्र के दो सौ मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया था। इन मरीजों से नवंबर में ऑपरेशन कराने को कहा गया था, पर आवश्यक उपकरणों की कमी से ऑपरेशन देर से शुरू हो पाए।
विज्ञापन

इससे कुछ मरीजों ने बाहर ऑपरेशन करा लिए तो कुछ शुगर, बीपी या अन्य गंभीर बीमारी के कारण ऑपरेशन के लिए फिट नहीं पाए गए। चिकित्सालय में एक समस्या यह भी है कि यहां सिर्फ एक नेत्र सर्जन हैं। इसलिए सप्ताह में एक ही दिन ऑपरेशन हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र सर्जन डॉ. जयकिशन ने बताया कि चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। ऑपरेशन के लिए मंगलवार को 15 से 17 मरीजों का पंजीकरण होता है।

सीएमएस डॉ. धीरेंद्र सक्सेना और नेत्र सर्जन डॉ. जयकिशन ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद आंखों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद आंख को धूल, धुएं और तेज धूप से बचाना बेहद जरूरी है। डॉ. धीरेंद्र ने बताया कि अब अस्पताल में जो भी मरीज आ रहे हैं, जांच पूरी होने के बाद उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। एक अन्य सर्जन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed