फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two hours jammed at Achalda railway crossing

अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर दो घंटे लगा जामण्ण्

Fri, 11 Dec 2020 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two hours jammed at Achalda railway crossing
11एयूआरपी02- क्रासिंग में लगे जाम से निकलने का प्रयास करते लोग। - फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर को रेलवे फाटक देर से खुलने पर लंबा जाम लग गया जाम। क्रॉसिंग के दोनों तरफ लगभग एक किमी लंबे जाम में लोग फंसे रहे। पैदल निकल रहे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह साढ़े 11 बजे गेट बंद हुआ, जिसके बाद देर तक गेट नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग एक घंटे फाटक बंद रहने के बाद गेट दोपहर साढ़े 12 बजे गेट खोला गया। गेट खुलते ही बड़े वाहनों के आगे मोटरसाइकिलों का काफिला निकल पड़ा, जिससे बड़े वाहन अपनी जगह से भी नहीं हिल सके। वहीं, जाम के चलते पैदल निकल रहे राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे में जाम लगते देख आरपीएफ व अछल्दा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रेन आने के चलते गेट जल्दी बंद कर दिया गया। उसके बाद जब दोबारा गेट खोला गया तब सभी वाहनों को निकाल गया। इस बीच दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। दोपहर दो बजे करीब लोगों को जाम से राहत मिल सकी।
विज्ञापन

रेलवे फाटक समय से न खुलने लगा कंचौसी में जाम
कंचौसी प्रतिनिधि के अनुसार कोहरे के चलते ट्रेनें धीमी गति से चलीं, इससे फाटक खोलने में भी समय लगा। फाटक समय से न खुलने से वाहन फंसे रहे। कंचौसी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनें दो से तीन घंटा लेट रहीं। धीमी गति से चलने के कारण फाटक न खुलने से सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक दो घंटे तक ट्रैक के दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। फाटक खुलता तो पूरी गाड़ियां निकल भी नहीं पाती फिर से फाटक बंद हो जाता। इससे दिन भर लगभग जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed