{"_id":"6a1c7f0757e4c6690605de52","slug":"two-gangsters-carrying-a-bounty-of-25000-each-arrested-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1542039-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 25-25 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 25-25 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
Mon, 01 Jun 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किए है। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार रविवार तड़के मुखबिर की सूचना पर दरोगा राजेंद्र कुमार ने पुलिस फोर्स गौरीगंगा प्रसाद रोड कड़ोरे पुरवा के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बादल गिहार निवासी गिहार और रोहित गिहार उर्फ बुंदेला निवासी तुलसी नगर वार्ड नंबर दो थाना रसूलाबाद कानपुर देहात के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि बादल गिहार पर पहले से 17 आपराधिक मुकदमे और रोहित पर छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
इन दोनों आरोपियों के खिलाफ बीते 29 मार्च को गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसके बाद एसपी अभिषेक भारती ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।