{"_id":"629d00d0f0dc1f183346a849","slug":"two-friends-drowned-in-yamuna-one-dead-searching-for-the-other-auraiya-news-knp7008163142","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबे दो दोस्त, एक की मौत, दूसरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबे दो दोस्त, एक की मौत, दूसरे की तलाश
विज्ञापन
प्रबल प्रताप फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना (औरैया)। जालौनी माता मंदिर दर्शन करने कार से आए छह दोस्तों में से दो यमुना में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने के लिए ग्रामीणों के साथ एक दोस्त भी यमुना में कूद गया। गहरे पानी में डूबे युवकों की खोजबीन में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की। देर शाम एक युवक का शव बरामद हो गया, जबकि गोताखोरों की मदद से पुलिस दूसरे युवक की तलाश में जुटी है।
जालौन के कुठौंद निवासी सुरेंद्र कुमार का पुत्र प्रबल प्रताप (18) व पप्पू का पुत्र आकाश (19) चचेरे भाई रिक्की और दोस्त भूपेंद्र, आरिफ व खेमर के साथ रविवार को जालौनी माता मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। दोस्तों ने बताया कि खेमर कबाड़ का काम करता है। उसने सेकेंड हैंड एक ऑल्टो कार खरीदी थी। उसी कार से सभी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में आकाश ने पहले यमुना नदी में नहाने में की इच्छा जाहिर की। इस पर वे लोग जालौन से पैंटून पुल होते हुए बीजलपुर घाट पहुंचे।
जहां यमुना नदी में प्रबल, आकाश व रिक्की नहाने लगे। नहाते समय प्रबल व आकाश गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। दोनों की चीख-पुकार सुनकर रिक्की व आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए, लेकिन तब तक दोनों दोस्त गहरे पानी में समा गए। ग्रामीणों को जब सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब आधे घंटे तक नदी में दोनों की तलाश कराई। देर शाम प्रबल का शव नदी में मिल गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से आकाश की तलाश कर रही है। रात होने पर सोमवार को फिर आकाश की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
कोल्डड्रिंक व चिप्स लेने चले गए थे तीन दोस्त
भूपेेंद्र, आरिफ व खेमर ने बताया कि आकाश, प्रबल व रिक्की यमुना नदी में नहाने लगे। इसी दौरान वे तीनों दुकान से कोल्डड्रिंक व चिप्स लेने चले गए। जब सामान लेकर लौटे, तब प्रबल व आकाश के डूबने की जानकारी मिली। दोनों के घर वालों को उनके डूबने की जानकारी दी तो परिजन भी आ गए।

भाई प्रबल की मौत पर रोता बड़ा भाई। संवाद- फोटो : AURAIYA

रोती-बिलखतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : AURAIYA

यमुना में डूबा आकाश । संवाद- फोटो : AURAIYA

मौके पर मौजूद अयाना व कुठौंद थाना पुलिस। संवाद- फोटो : AURAIYA