फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two families' household goods burnt down, villagers extinguished the fire

Auraiya News: दो परिवारों की गृहस्थी जली, ग्रामीणों ने बुझाई आग

Mon, 07 Apr 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 07 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two families' household goods burnt down, villagers extinguished the fire
आग से जली गृहस्थी को देखते ग्रामीण और मौजूद पुलिस। - फोटो : परिजन
सहार। गांव पुर्वा जैन में सोमवार सुबह करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। इसमें दो परिवारों की गृहस्थी जल गई। अनाज के साथ ही घरेलू सामान भी जल गया।
विज्ञापन

एक भैंस भी झुलसकर मर गई। गांव वालाें ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। बाद में पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पुर्वा जैन निवासी सियाराम कठेरिया और उनके भाई प्रकाश कठेरिया के मकान व झोपड़ी में आग लग गई।
आग इतनी भयानक थी कि दोनों परिवारों की पूरी गृहस्थी जल गई। घटना के समय परिजन घर में ही मौजूद थे। उनमें अफरातफरी मच गई। सभी लोग घर से बाहर आ गए। इस तरह उनकी जान तो बच गई, लेकिन आग की चपेट में आकर भैंस झुलस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार आग में अनाज, बिस्तर, चारपाई, साइकिल, कपड़े, बच्चों की किताबें और अन्य जरूरी सामान जल गया। ग्रामीणों ने ही मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने का कारण पता नहीं चला। अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed