{"_id":"6873fe121fe6c072880ac024","slug":"two-dumpers-collide-both-drivers-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128642-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो डंपरों में भिड़ंत, दोनों चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो डंपरों में भिड़ंत, दोनों चालक घायल
Mon, 14 Jul 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बेला-दिबियापुर मार्ग पर बिजली पावर हाउस के सामने क्षतिग्रस्त डंपर।
- फोटो : बेला-दिबियापुर मार्ग पर बिजली पावर हाउस के सामने क्षतिग्रस्त डंपर।
बिधूना (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र में रविवार की रात को दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में झांसी के दौन गांव व हरदोई के पिहानी निवासी दोनों डंपरों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी बेला पहुंचाया गया, जहां से डंपर में फंसे पिहानी के चालक को चिचौली रेफर किया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपरों को हटवाकर बाधित यातायात खुलवाया।
बेला दिबियापुर मार्ग पर बिजली पावर हाउस के सामने रात लगभग 12:30 बजे दो डंपर आमने-सामने टकरा गए। हादसे में हरदोई के थाना पिहानी निवासी डंपर चालक शमशाद व झांसी के दौन गांव निवासी डंपर चालक राजकुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने डंपर में फंसे शमशाद को निकालकर सहार सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे चिचौली रेफर किया। दूसरे चालक को हल्की चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
डंपर चालक राजकुमार ने बताया कि डंपर में डस्ट लेकर झांसी से हरदोई के सिमरा जा रहा था। तभी तिर्वा की तरफ से ईंट लादकर झांसी जा रहे डंपर से उनकी टक्कर हो गई।
बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि शमशाद की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों डंपरों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।