{"_id":"61eeeef503eeb532117278f5","slug":"two-died-of-corona-24-found-infected-auraiya-news-knp6771071157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर का बढ़ा खतरा, दो की मौत 24 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर का बढ़ा खतरा, दो की मौत 24 मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में कोरोना से दो और मौतें हुई हैं। जबकि 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को जिले के एक व्यक्ति की कानपुर के अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दूसरे की आंत के आपरेशन के बाद लखनऊ के केजीएमयू में मौत हुई। जिसकी रिपोर्ट भी पाजीटिव बताई गई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 568 व सक्रिय मामलों की संख्या 268 पहुंच गई है। अब तक 296 लोग ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ठंड और कोरोना के लक्षण काफी मिलते जुलते होने के कारण मरीज भी भ्रम की स्थिति में रहता है। वे समझ नहीं पाते हैं कि लक्षण साधारण बीमारी के हैं या फिर कोविड के और यहीं से इलाज में लापरवाही शुरू हो जाती है।
सोमवार को मिले 24 संक्रमितों में भाग्यनगर, अजीतमल, औरैया, दिबियापुर के लोग शामिल है। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आने वालों की भी जांच कर रहा है। एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि कानपुर के एक अस्पताल में औरैया के नारायणपुर निवासी युवक की मौत हुई है। जबकि दूसरा व्यक्ति केजीएमयू में भर्ती था।