फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two days before marriage, the woman's body was found hanging

शादी से दो दिन पहले युवती का शव लटका मिला

Tue, 24 Nov 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two days before marriage, the woman's body was found hanging
23एयूआरपी02 - अलका (फाइल फोटो) औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के रुरुगंज चौकी के ग्राम बलखंडपुर मे - फोटो : AURAIYA
रुरुगंज/बिधूना(औरैया)। शादी से दो दिन पहले युवती का शव सोमवार सुबह पेड़ से लटका मिला। यह रविवार की शाम से लापता थी। पिता ने युवक के खिलाफ ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पिता ने हत्या की तहरीर दी है। प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बिधूना थाना क्षेत्र के रुरुगंज चौकी के ग्राम बलखंडपुर ऐली निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री अलका (22) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार की शाम करीब छह बजे अलका शौच क्रिया के लिए गई थी। उसके बाद नहीं लौटी। परिजनों ने कई जगह खोजबीन की। न मिलने पर परिजनों ने रॉकी पुत्र वीरेंद्र सिंह के खिलाफ पुत्री को ले जाने का मामला दर्ज कराया था। पिता सुरेंद्र कुमार दोहरे ने बताया 25 तारीख को आरती की शादी शैलेंद्र कुमार निवासी फूलपुर थाना सिकंदरा गांव में तय हुई थी। शैलेंद्र कुमार इंजीनियर हैं। शादी की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

उधर, सोमवार सुबह संजू शर्मा अपने खेत पर गया था, तभी शहतूत के पेड़ पर शव लटका देख शोर मचाया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मनीष कुमार अपने हमराही के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सुरेंद्र ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव के पास की पैड वाला मोबाइल टूटा हुआ मिला है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतका के भाई राहुल ने बताया कि जब रॉकी से बात की गई तो उसने यही कहा था कि 2 घंटे बाद लाश मिलेगी।
पुलिस ने बदलवाई तहरीर, तब लिखी रिपोर्ट
रुरुगंज/बिधूना। थाना अंतर्गत बलखंडपुर ऐली गांव में युवती का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में परिजनों ने युवक समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि रविवार को युवती लापता हो गई थी। 25 नवंबर को उसकी शादी थी। खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। युवक से फोनकर पूछताछ की तो उन्होंने कहा था कि दो घंटे बाद शव ले जाना। पुलिस को तहरीर दी तो उन्होंने तहरीर बदलवा दी थी। इसके बाद युवती को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
उधर, सोमवार सुबह परिजन पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाए जाने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने शव उतारने से रोक दिया। करीब तीन घंटे तक शव को पेड़ से नहीं उतारने दिया। सीओ ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के करीब एक घंटे बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने तीन युवकों पर आरोप लगाया है। चाचा ने बताया कि रात को रॉकी से बात की गई तो उसने कहा था कि दो घंटे बाद लड़की का शव मिल जाएगा। पुलिस को धमकी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कहा कि तहरीर बदल कर दो तब मुकदमा लिखा जाएगा। जिसके बाद तहरीर बदलकर दी। तब पुलिस ने रिपोर्ट लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed