फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two brothers riding a bike injured in a vehicle collision, one dead

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल, एक की मौत

Sat, 07 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike injured in a vehicle collision, one dead
अजीतमल (औरैया)। कानपुर-इटावा हाईवे पर भीखेपुर के पास शुक्रवार रात को किसी वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों सियाराम और रामदुलारे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें एंबुलेंस से पहले सीएचसी, फिर चिचौली मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे भाई का इलाज चल रहा है।



जनपद जालौन के थाना रामपुरा के गांव मल्लाहनपुर निवासी सियाराम (29) अपने भाई रामदुलारे के साथ दवा लेने शुक्रवार दोपहर को बाइक से शहर आया था। देर शाम को दोनों वापस जा रहे थे। रास्ते में कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव भीखेपुर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहले घायलों को सीएचसी ले गई। वहां नाजुक हालत देख डॉक्टर ने दोनों को चिचौली अस्पताल रेफर कर दिया। चिचौली मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौत की खबर से परिवार बेहाल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी के लिए दुकानों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed