फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two brothers arrested with illegal ammunition factory

Auraiya Crime: अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, तमंचे समेत उपकरण भी बरामद, दो भाई भी गिरफ्तार

Tue, 02 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 02 May 2023 01:01 AM IST
सार

एसपी चारू निगम ने बताया कि जिले में अवैध असलहों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा गांव स्थित भोले बाबा मंदिर के पास एक खंडहर में सुबह 11 बजे के करीब छापा मारा।

विज्ञापन
Two brothers arrested with illegal ammunition factory
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में निकाय चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी सभी हथकंडे आजमाने में लगे हैं। ऐसे में अवैध असलहों की फैक्टरियां भी संचालित होना शुरू हो गईं है। सोमवार सुबह पुलिस टीम ने क्योटरा गांव में छापा मारकर अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसपी चारू निगम ने बताया कि जिले में अवैध असलहों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा गांव स्थित भोले बाबा मंदिर के पास एक खंडहर में सुबह 11 बजे के करीब छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान दो व्यक्ति असलहा बनाते मिले। पुलिस ने मौके से तीन बने तमंचे, दो अधबने तमंचे, दो कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सुनील व छोटे निवासी क्योटरा बताया। दोनों सगे भाई है और काफी समय से असलहा बनाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पर पहले भी अवैध असलहा बनाने के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह मांग के अनुसार तमंचे बनाकर महंगे दामों पर बेचते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed