फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two brothers accused of spreading terror by firing were jailed.

Auraiya News: फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी दो भाइयों को जेल

Mon, 11 May 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two brothers accused of spreading terror by firing were jailed.
फोटो-39- हत्या के प्रयास के आरोपी सगे भाई। स्रोत:पुलिस - फोटो : udhampur news
औरैया। शहर के मोहल्ला नारायनपुर में फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रविवार को पूछताछ के बाद दोनों को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को इटावा जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयोग की गई बाइक को भी पुलिस ने कब्जे लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार सिंह शनिवार को फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के सुरान बंबा के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर नारायणपुर निवासी पुरुषोत्तम शुक्ला (38) और गौतम शुक्ला (33) गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान दोनों के पास दो तमंचे व तीन कारतूस व दो खोखा बरामद किए हैं। तीन मई की देर शाम मोहल्ला नारायनपुर में की गई फायरिंग के समय इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों भाई शातिर किस्म के अपराधी हैं। इसमें गौतम शुक्ला पर हत्या, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे गंभीर धाराओं में पांच मामले दर्ज हैं। वहीं, पुरुषोत्तम शुक्ला पर भी हाल ही में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed