फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two bodies were raised together, mourning in the village

Auraiya News: एक साथ उठीं दो अर्थियां, गांव में मातम

Wed, 20 May 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 20 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two bodies were raised together, mourning in the village
फोटो-37- परिजन के साथ खड़े इटावा सांसद मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : इकौना पीएचसी में हनुमान जी की पूजा करते चिकित्सक व अन्य।
अछल्दा। हाईवे पर सोमवार रात कंटेनर की टक्कर से जान गंवाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली सवार एक ही परिवार के तीन लोगों के घर मातम पसरा है।
विज्ञापन

इस हादसे में दामाद की गमी में जा रहीं देवरानी-जेठानी और ताऊ की मौत के बाद उर्मिला व रामशंकर का शव पुलिस ने परिजन के सुपुर्द कर दिया। अंतिम संस्कार के लिए दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो चीख-पुकार मच गई। उधर, सुषमा का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।
अछल्दा के चंद्रपुरा में मातम पसर गया। उर्मिला व रामशंकर के शव उनके गांव पहुंचने पर परिजन में चीत्कार मच गई। चंद्रपुरा में एक साथ दो अर्थी उठने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अजीतमल में हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली सवार तीन की मौत और 12 घायलों की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा में मातम पसर गया।
विज्ञापन

इस घटना पर हर कोई गमगीन नजर आया। उधर, सुषमा का पोस्टमार्टम इटावा में हुआ। परिजन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। वहीं हादसे की जानकारी के बाद इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे गांव चंद्रपुरा पहुंचे। वहां मृतकों के परिजन से मिले और उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

नींद में थे सभी, तेज धमाके के बाद मच गई चीख पुकार
सड़क हादसे में घायल मिथलेश कुमारी को सीएचसी अजीतमल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार में सुधार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहां घायल के पहुंचते ही गांव व परिवार की महिलाएं उसके पास पहुंचीं। इसी दौरान मिथलेश ने हादसे का मंजर बयां किया तो सभी सन्न रह गए। उन्होंने बताया कि रात होने से सभी नींद में थे। तभी पीछे से आए कंटेनर ने जोरदार टक्कर मारी। एक धमाके की आवाज हुई और इसके बाद अंधेरा छा गया। हर तरफ बस चीखें ही गूंज रही थीं।
---
उर्मिला की एक बेटी की हो चुकी है शादी
परिजन के अनुसार मृतक उर्मिला के दो बेटे विनीत, अनूप व दो बेटियां अंजली व उजाला हैं। इसमें उजाला की शादी हो चुकी है। वहीं मृतक रामशंकर के दो बेटे जितेंद्र कुमार व सिंटू हैं। हादसे के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
-----------
बेला थाना पुलिस की नहीं टूटी नींद, थाने के बाहर ट्रॉली में भरते रहे सवारियां

औरैया। अजीतमल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुए हादसे में तीन की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद भले ही आम जनता सहम गई हो लेकिन जिम्मेदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ जहां पुलिस विभाग के अधिकारी ने घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।
वहीं बेला थाने के ठीक सामने संवेदनहीनता की हद पार होती दिखी। बेला थाना परिसर के बाहर ही एक बेखौफ चालक करीब आधे घंटे तक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरेआम सवारियां भरता रहा। हैरत की बात यह है कि थाने पुलिस की नजर उसपर नहीं पड़ी।

जिले में परिवहन विभाग के आंकड़े चौंकाने वाले और चिंताजनक हैं। जिले में कुल 16,247 ट्रैक्टर पंजीकृत हैं लेकिन इनके पीछे लगने वाली व्यावसायिक ट्रॉलियों की संख्या सिर्फ 38 है। साफ है कि कृषि कार्य के लिए बनवाई गईं ट्रॉलियों का इस्तेमाल अवैध रूप से माल और ग्रामीण क्षेत्रों में सवारियां ढोने के लिए किया जा रहा है। जब भी कोई बड़ा हादसा होता है, तो प्रशासन चंद दिनों के लिए सख्ती का नाटक करता है, लेकिन वक्त बीतने के साथ ही स्थिति फिर जस की तस हो जाती है।

---

उप परिवहन आयुक्त ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

अजीतमल। मंगलवार को हादसे की गंभीरता को देखते हुए कानपुर मंडल के उप परिवहन आयुक्त आरआर सोनी और एआरटीओ एनसी शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा और दुर्घटना के तकनीकी कारणों की जांच की। इसके बाद उन्होंने अजीतमल कोतवाली पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और कंटेनर की जांच की। (संवाद)

फोटो-37- परिजन के साथ खड़े इटावा सांसद मौजूद पुलिस। संवाद

फोटो-37- परिजन के साथ खड़े इटावा सांसद मौजूद पुलिस। संवाद- फोटो : इकौना पीएचसी में हनुमान जी की पूजा करते चिकित्सक व अन्य।

फोटो-37- परिजन के साथ खड़े इटावा सांसद मौजूद पुलिस। संवाद

फोटो-37- परिजन के साथ खड़े इटावा सांसद मौजूद पुलिस। संवाद- फोटो : इकौना पीएचसी में हनुमान जी की पूजा करते चिकित्सक व अन्य।

फोटो-37- परिजन के साथ खड़े इटावा सांसद मौजूद पुलिस। संवाद

फोटो-37- परिजन के साथ खड़े इटावा सांसद मौजूद पुलिस। संवाद- फोटो : इकौना पीएचसी में हनुमान जी की पूजा करते चिकित्सक व अन्य।

फोटो-37- परिजन के साथ खड़े इटावा सांसद मौजूद पुलिस। संवाद

फोटो-37- परिजन के साथ खड़े इटावा सांसद मौजूद पुलिस। संवाद- फोटो : इकौना पीएचसी में हनुमान जी की पूजा करते चिकित्सक व अन्य।

फोटो-37- परिजन के साथ खड़े इटावा सांसद मौजूद पुलिस। संवाद

फोटो-37- परिजन के साथ खड़े इटावा सांसद मौजूद पुलिस। संवाद- फोटो : इकौना पीएचसी में हनुमान जी की पूजा करते चिकित्सक व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed