फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two bikes collide, three people including father and daughter injured

Auraiya News: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता-पुत्री समेत तीन घायल

Fri, 09 Jan 2026 09:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 09 Jan 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, three people including father and daughter injured
बिधूना। सहार थाना क्षेत्र में बिधूना–सहार रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव निरंजनपुर निवासी करनलाल (50) अपनी पुत्री नेहा (18) के साथ बिधूना स्थित एक महाविद्यालय में फीस जमा करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे भगवंतपुर गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सुनील कुमार (32) निवासी परसु गांव थाना सहायल किसी काम से बिधूना की ओर आ रहे थे। तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिधूना सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि करन लाल को मेडिकल कॉलेज चिचौली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई। थाना अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत हुई है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed