{"_id":"5ebac6ac8ebc3e90a24a6b08","slug":"two-bike-riders-died-in-road-accidents-auraiya-news-knp559791190","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो12एयूआरपी 23- मृतक चंद्र प्रकाश फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार की मौत हो गई। औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के बमुरीपुर गांव में सोमवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
वहीं, अजीतमल में जलूपुर गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार की जान चली गई।
औरैया में मोहल्ला नारायनपुर निवासी चंद्रभान (36) पुत्र सुरेश चंद्र प्राइवेट वाहन चालक था। सोमवार को वह सहार स्थित अपनी ससुराल से रात लगभग नौ बजे बाइक से लौट रहा था।
गांव बमुरीपुर में सामने से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहां मौजूद लोगों ने उसकी जेब से मिले पते व मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, अजीतमल में एनएच 19 पर जलूपुर गांव के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
गोरखपुर के मुंडेरा बाजार गोनार निवासी रणजीत राजनाथ चौहान (47) पुत्र राजनाथ गोवा में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
लॉकडाउन के बाद वह गोवा से अकेला ही बाइक से घर जा रहा था। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम जुलुपुर के पास हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह बाइक सहित काफी दूर घिसटता चला गया। लोगों ने उसे एंबुलेंस से स
ीएचसी अजीतमल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उसकी जेब में मिले आधार कार्ड, पहचान पत्र और गोवा की पिंकी शिपयार्ड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड
, एवलोन कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के मिले आई कार्डों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। वही मोबाइल में मिले नंबरों से परिजनों को सूचना दी।