फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two accused involved in firing in land dispute arrested

Auraiya News: जमीन विवाद में हुई फायरिंग में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two accused involved in firing in land dispute arrested
डीएम से शिकायत करती आरोपी मनोज की पत्नी। - फोटो : डीएम से शिकायत करती आरोपी मनोज की पत्नी।
फफूंद। गांव पीपरपुर में जमीन के विवाद में एक गुट के लोगों ने पुलिस के सामने फायरिंग कर दी थी। मामले में पीड़ित ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने टीम के साथ शुक्रवार को फफूंद- ककोर मार्ग स्थित अर्धनिर्मित कांशीराम कॉलोनी में छापा डाला था। पुलिस ने यहां से पीपरपुर में हुई फायरिंग के मामले में आरोपी धर्मेंद्र दुबे व श्याम दुबे को गिरफ्तार कर लिया। बता दें डांडी निवासी विनोद यादव की ओर से पीपरपुर में खरीदी गई जमीन पर 12 जुलाई को प्रशासन ने उनको कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन

इस मामले में गुरुवार को खेत में धान की रोपाई करवाने के दौरान खेत मालिक विनोद यादव व पीपरपुर निवासी मनोज दुबे व उसके साथियों से बहस हो गई थी। मौके पर 112 पुलिस के पहुंचने के बाद मनोज यादव के गुट की ओर से फायरिंग कर दी गई थी। मामले में पीड़ित विनोद यादव ने पीपरपुर निवासी मनोज दुबे, धर्मेंद्र दुबे, शानू, श्यामू दुबे, गोलू सविता, विकास प्रजापति, छोटे दोहरे व गिरिराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जााएगा।

आरोपी की पत्नी ने डीएम से की शिकायत
ककोर। पीपरपुर में हुए फायरिंग के आरोपी मनोज दुबे की पत्नी निर्मला देवी ने शुक्रवार को डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि दिबियापुर निवासी युवक ने उसके पति मनोज से वर्ष 2018 में फर्जी तरीके से 4.15 जमीन का बैनामा करवा लिया। जानकारी होने पर प्रशासन से शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई।

दिबियापुर निवासी युवक से विवाद होने पर उसने जमीन भूमाफिया विनोद यादव की फर्म को बेच दी। आरोप लगाया कि विनोद यादव पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार हैं। इनके एक रिश्तेदार उनकी ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। इन लोगों ने प्रशासन को गुमराह कर सैकड़ों लोग को एकत्र कर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि प्रधान ने गांव में कराए गए कई विकास कार्यों में भी गबन किया है। मामले में डीएम ने जांच करवाकर कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed