फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tubewell out of order for three days; frothy, foul-smelling water flowing from the new pipeline.

Auraiya News: तीन दिन से ट्यूबवेल खराब, नई पाइपलाइन से आ रहा झागदार और दुर्गंध वाला पानी

Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tubewell out of order for three days; frothy, foul-smelling water flowing from the new pipeline.
फोटो -21- लक्ष्मी नगर मोहल्ले में बनी पानी की टंकी। संवाद
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के तमाम दावों की पोल खुल गई है। मोहल्ला लक्ष्मी नगर और शास्त्री नगर में बीते तीन दिनों से नलों में दूषित, झागदार और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है। हालात यह हैं कि करीब 100 परिवारों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। लोग दैनिक कार्यों जैसे कपड़े धोने और नहाने तक के लिए दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नलों से आ रहा पानी इतना दूषित है कि इसके इस्तेमाल से बीमारियों के फैलने का खतरा बन गया है। नगर पंचायत और जल निगम की लापरवाही के खिलाफ लोगों में भारी रोष है। लक्ष्मी नगर स्थित पानी की टंकी पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, इसके बाद क्षेत्र में ट्यूबवेल के जरिए जलापूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन

हालांकि बीते तीन दिनों से ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इसके विकल्प के तौर पर नगर पंचायत ने नई पाइपलाइन के जरिए फिरोज नगर स्थित टंकी से जलापूर्ति शुरू की। लेकिन राहत मिलने के बजाय लोगों की मुसीबतें और बढ़ गईं, क्योंकि नई लाइन चालू होते ही नलों से गंदा और झागदार पानी आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुद्ध पानी पहुंचाने के उद्देश्य से बिछाई गई नई पाइपलाइन की गुणवत्ता पर भी अब सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि जगह-जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है और निर्माण में लापरवाही बरती गई है। लोगों का कहना है कि जब शुरुआत में ही यह हाल है, तो आगे चलकर स्थिति और भयावह हो सकती है।
------
दूषित पानी से कपड़े धोना भी मुश्किल
तीन दिन से नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। पीने का पानी दूर से ढोकर लाना पड़ रहा है। पानी इतना खराब है कि कपड़े धोना भी मुश्किल है।
- कमला देवी
-------
बीमारियों का मंडरा रहा खतरा
पिछले दो-तीन दिनों से आ रहा पानी इस्तेमाल के लायक बिल्कुल नहीं है। यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। नगर पंचायत प्रशासन को तुरंत जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।
- प्रदीप कुमार, निवासी शास्त्री नगर
------
वर्जन ---
नई पाइपलाइन अभी जल निगम द्वारा नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं की गई है। समस्या के संबंध में जल निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही पाइपलाइन की जांच कराकर जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

- प्रदीप कुमार, ईओ अजीतमल

फोटो -21- लक्ष्मी नगर मोहल्ले में बनी पानी की टंकी। संवाद

फोटो -21- लक्ष्मी नगर मोहल्ले में बनी पानी की टंकी। संवाद

फोटो -21- लक्ष्मी नगर मोहल्ले में बनी पानी की टंकी। संवाद

फोटो -21- लक्ष्मी नगर मोहल्ले में बनी पानी की टंकी। संवाद

फोटो -21- लक्ष्मी नगर मोहल्ले में बनी पानी की टंकी। संवाद

फोटो -21- लक्ष्मी नगर मोहल्ले में बनी पानी की टंकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed