{"_id":"6660b01ce7324214730c9f86","slug":"tube-well-motor-could-not-be-changed-even-on-the-third-day-auraiya-news-c-211-1-aur1006-112988-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीसरे दिन भी नहीं बदली जा सकी नलकूप की मोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीसरे दिन भी नहीं बदली जा सकी नलकूप की मोटर
विज्ञापन
औरैया। शहर की सदर कोतवाली में बने नलकूप की मोटर के फुंके हुए तीन दिन से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन नगर पालिका के कर्मचारी इसे बदल नहीं सके हैं। जबकि यहां पर पाइपों को निकाला जा चुका है। रिजर्व में रखी मोटर को महज नलकूप में डाला जाना शेष है।
शनिवार रात सदर के नलकूप की मोटर अचानक चलते-चलते बंद हो गई। इसके बाद नलकूप ऑपरेटर की सूचना पर रविवार तड़के नगर पालिका परिषद के कर्मचारी पहुंचे। जांच पड़ताल में मोटर फुंकी हुई पाई गई। इसके बाद पाइपों को निकालते हुए मोटर निकाली गई। मंगलवार को भी नलकूप के बाहर पाइप पड़े रहे। नगर पालिका में रिजर्व में रखी मोटर को बोर में डाला नहीं जा सका। वहीं बुधवार को नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे।
जहां देर रात तक काम जारी रहा। दूसरी ओर तीसरे दिन भी लगभग 500 घरों की जलापूर्ति प्रभावित रही। सीमित पानी में ही लोगों ने काम चलाया। बता दें कि सदर कोतवाली के नलकूप से बनारसीदास व ठठराई मोहल्ले के कुछ हिस्सों को काफी हद तक जलापूर्ति दी जाती है। नलकूप की फुंकी मोटर के चलते तीन दिन से लगभग 500 घरों की सप्लाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
ठठराई मोहल्ले के एक दूसरे नलकूप से किसी तरह पुरानी पाइपलाइन से सप्लाई को सुचारू बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल ने बताया कि मंगलवार को चुनाव मतगणना के चलते नलकूप का मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका था। बुधवार देर रात तक नलकूप को दुरुस्त कर दिया जाएगा। गुरुवार से विधिवत जलापूर्ति मिलेगी।