{"_id":"58c2f25c4f1c1bd810dc429a","slug":"truck-rides-home-bike-riding-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर घर जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर घर जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार पर नोएडा से औरैया स्थित घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को हाईवे पर ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवारीजनों को सूचना दी। शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस ने शवों को परिवारीजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
जिला औरैया के थाना सहायल अंतर्गत नगला पौथी निवासी अनिल भदौरिया (30) पुत्र विश्वनाथ भदौरिया और दीपक शर्मा (28) पुत्र विनोद कुमार शर्मा नोएडा स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में सर्विस करते थे। दोनों होली के त्योहार पर बाइक से घर लौट रहए थे। वे हाईवे पर पहुंचे थे कि ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिवारीजन भी शुक्रवार दोपहर फिरोजाबाद पहुंच गए।
मृतक अनिल की बुआ के बेटे दीपक पुत्र बल्देव भदौरिया निवासी सिविल लाइन दिल्ली ने बताया कि दीपक के पिता दिल्ली में कार पेंटिंग का काम करते हैं। दीपक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वहीं अनिल तीन भाइयों में बीच का था। अनिल और दीपक की अभी शादी नहीं हुई थी। अनिल के बड़े भाई अमित का विवाह हो चुका है। उसका छोटा भाई अश्वनी गांव में माता पिता के पास रहता है। हादसे की खबर पर वह दिल्ली से फिरोजाबाद आ गया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।