फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck driver missing near a hotel on Auraiya-Kanpur Highway

Auraiya News: औरैया- कानपुर हाईवे के एक होटल के पास से ट्रक चालक लापता

Sat, 16 Sep 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 16 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Truck driver missing near a hotel on Auraiya-Kanpur Highway
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर रोड पर हाईवे किनारे स्थित एक होटल पर सुबह ट्रक लेकर पहुंचा चालक लापता हो गया। संपर्क न होने पर औरैया पहुंचे चालक के परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। लापता चालक कलकत्ता से ट्रक में कपड़े लादकर गुरुग्राम जा रहा था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

हरियाणा के गांव नकनपुर थाना कुनहाना जिला नूंह निवासी सलीम पुत्र यूसुफ कलकत्ता से ट्रक में कपड़ा लोड करके गुरुग्राम के लिए चला था। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे वह औरैया में कानपुर रोड स्थित एक होटल पर रुका। यहां साढ़े 11 बजे चालक ने अपनी पत्नी से फोन करके बात की। बताया कि वह शताब्दी होटल पर गाड़ी खड़ी करके एटीएम से रुपये निकालने जा रहा है, लौट कर बात करेंगे।
विज्ञापन

लापता ट्रक चालक के साले हसीब पुत्र ली मोहम्मद निवासी नाहरपुर थाना कुनहना जिला नूंह हरियाणा ने बताया कि इतना कहकर उसके बहनोई ने फोन काट दिया। उसके बाद से शुक्रवार दोपहर तक वह लोग लगातार फोन कर रहे हैं लेकिन फोन नहीं उठ रहा है। कोतवाली पहुंचे साले हसीब ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक अभी भी शताब्दी होटल पर खड़ा है। जबकि उसके बहनोई लापता हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ट्रक चालक की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed