{"_id":"610591e38ebc3eba09250ae0","slug":"truck-driver-died-in-accident-auraiya-news-knp6435662152","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। जोधपुर से कोयला लेकर आ रहा ट्रक अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में गढ़िया के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इसमें ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि हेल्पर घायल हो गया।
शुक्रवार रात 12 बजे तेज बारिश के दौरान जोधपुर से कोयला लेकर कानपुर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक इटावा चकेरी हाईवे पर गढ़िया ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। दुर्घटना होते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे घायल चालक सोनू (28) निवासी ग्राम अबीहफीजपुर थाना कांठ जनपद मुरादाबाद और हेल्पर निखिल कुमार को अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से गंभीर हालत में चालक को चिचौली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में चालक ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अजीतमल प्रदीप ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।